भारतीय पंचांग 24 अक्टूबर2018
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौरमास–कार्तिक
प्रविष्ठा–8
चान्द्रमास-आश्विन
पक्ष —शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 22:15
नक्षत्र –रेवती 9:22 तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र
योग –हर्षण
करण–विष्टि
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्योदय –06:26
चंद्रोदय –5:58 पर
सूर्यास्त —17:48पर
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि -मीन 9:22 तक तत्पश्चात मेष राशि
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
24 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
अभिजित मुहूर्त 11:44:से 12:30
राहुकाल 12:05 से 13:29 तक
🏵 राशिफल🏵
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
मेष राशि: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा, कुबुद्धि से हानि संभव है।
वृषभ राशि: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यय वृद्धि होगी, तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।
मिथुन राशि: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी, बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कर्क राशि: रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
सिंह राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।
कन्या राशि: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा।वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकरक सिद्ध होगा।
तुला राशि: किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि: अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं।संभल जाएं, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान बनी रहेगी।
धनु राशि: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
मकर राशि: आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कुंभ राशि: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते है। बात-चीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए है।
मीन राशि: बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा!
संपादक–आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त शिव शक्ति ज्योतिषकेंद्र पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र–् 9418496281















