#solan निविदाएं 23 अप्रैल तक आमन्त्रित 

Others Solan

DNN सोलन

26 मार्च। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के परिवहन, ढुलाई तथा मजदूरी कार्य के लिए 27 मार्च 2021 को आमन्त्रित निविदाएं जो कि 30 मार्च, 2021 को खोली जानी थी को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक आदित्य बिन्द्रा ने  दी।
आदित्य बिन्द्रा ने कहा कि अब यह निविदाएं 23 अप्रैल, 2021 को सांय 3.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। निविदाएं 24 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Latest News