निर्वाचन नामावली में 11 सितम्बर तक करवाएं नाम दर्जः महेन्द्र पाल गुर्जर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

26 अगस्त निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 51-नालागढ़ और 52-दून विधान सभा क्षेत्रों में संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम 16 अगस्त, 2022 से 11 सितम्बर, 2022 तक चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ और 52-दून विधान सभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी पात्र मतदाता से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त करने व मृत्यु, विवाह या स्थान त्याग के कारण प्रारूप-7 में नाम हटवाए जाने बारे आवेदन/आक्षेप प्रस्तुत कर सकते है। निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज करवाने की अहर्ता तिथि 01 अक्तूबर, 2022 है। उन्होंने कहा कि जो पात्र नागरिक प्रथम अक्टूबर, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेगें वह भी 16 सितंबर, 2022 तक निर्वाचन नामावली में अपना नाम दर्ज करवा लें ताकि सशक्त लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन के लिए प्रारूप-8 पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदाता सूची में पहले से ही विधमान मतदाता प्रारूप-6 ख में अपने आधार संख्या को मतदाता सूची से जोड़ने बारे भी सूचना उपलब्ध करवाएं ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाया जा सके। प्रारूप-8 भरते समय भी मतदाता अपनी आधार संख्या प्रयोग कर इसे मतदाता सूची में लिंक कर सकते है।
उन्होंने कहा कि 27 व 28 अगस्त, 2022 तथा 03 व 04 सितम्बर, 2022 में भी मतदाता अपना दावा या आक्षेप समुचित प्ररूप में मतदान केन्द्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारी/बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की बैबसाईट National Voter’s Service Portal  (एन.पी.एस.पी) पर भी आवेदक ऑनलाईन अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी उपरोक्त दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते है। मतदाता ऑनलाईन आवेदन के लिए http://eci.gov.in या http://www.nvsp.in वैबसाईट है।
उन्होंने 51-नालागढ़ और 52-दून विधान सभा क्षेत्रों के मतदाता से आग्रह किया कि मतदान सूची में नाम दर्ज करवाकर लोकतंत्र को मज़बूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
.0.

News Archives

Latest News