निर्वाचन के चलते 9 और 10 को शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में ड्राइ-डे

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

7 जनवरी। जिला दण्डाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने एक आदेश जारी करते हुए शहरी स्थानीय निकायों के सामान्य चुनाव-2020 के लिए मतदान व मतगणना के दृष्टिगत नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर तथा नगर पंचायत बंजार के परिक्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी, 2021 को ड्राई-डे घोषित किया है।
आदेश में कहा गया है कि शहरी स्थानीय निकायों के सामान्य चुनावों के लिए मतदान व मतगणना के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने तथा जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए यह आवश्यक है कि इन परिक्षेत्रों के अंतर्गत होटलों, केटरिंग हाउस, टैवरन, दुकान अथवा अन्य सार्वजनिक अथवा निजी स्थलों पर मादक, किण्वित अथवा नशीले पदार्थों को उपलब्ध करवाने अथवा वितरित करने पर प्रतिबंध रहेगा।आदेशों की उलंघना करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News