निजी बस व बाइक में टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

04 सितंबर। शोघी में एक निजी बस व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शोघी में आशियाना रेस्टोरेंट के समीप एक बाइक निजी बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार बस के नीचे आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार सिरमौर जिला के गांव घाटधार का रहने वाला है। हादसे में एक युवक कृपाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News