DNN नाहन
15 दिसम्बर। जिला मुख्यालय नाहन स्थित मॉडल स्कूल में चार दिवसीय ड्राइंग मास्टर की काउंसलिंग शुरू की गई है। शिक्षा विभाग की चार दिवसीय काउंसलिंग 21 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस चार दिवसीय काउंसलिंग कार्यक्रम में पहले दो दिन सिरमौर एवं बाकी दिन हिमाचल के अन्य जिलों की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग अधिकारी ने बताया कि ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए आज से शुरू हो रही इस काउंसलिंग में दो दिन जिला सिरमौर के प्रतिभागियों के लिए सुनिश्चचित किए गए है। इसमें 15 तारीख को नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई विकास खंड एवं 16 को राजगढ़, कमरउ, सराहां विकास खंड के प्रतिभागियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। अन्य जिलों जिनमें शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर मण्डी के प्रतिभागियों को 17 तारीख को बुलाया गया है। इसके इलावा अंतिम दिन यानी 18 तारीख को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर लाहुल स्पीति के प्रतिभागियों की काउंसलिंग के लिए सुनिश्चित किया गया है।















