DNN नाहन
09 अप्रैल । जिला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीती देर शाम जिला मुख्यालय नाहन में एक युवक को नशीले कैप्सूल्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर की गुन्नूघाट पुलिस चौकी की टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुल्लर वाला बाबा मंदिर के पास सड़क के साथ साईड में खड़ी कार के अंदर बैठे एक 26 वर्षीय स्थानीय युवक के कब्जे से 240 नशीले कैप्सूल (SPASMO PROXYVON PLUS) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
जिला के एसपी ओमपति जमवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।















