नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा होगी स्थापित-डा. बिन्दल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

12 मई। धरोहर एवं ऐतिहासिक नाहन शहर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। नाहन में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना का अवसर नाहन जनपद के हजारों-लाखों लोगों के साथ महात्मा बुद्ध के अुनयाइयों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं रहेगा।
डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन के महिमा लाईब्रेेरी परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 मई को प्रातः 10 बजे इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भगवान बुद्ध को आध्यात्म, अहिंसा, प्रेम और वात्सल्य का आधार माना जाता है। गौतम बुद्ध जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया वह अपने आप में अद्वितीय है। महात्मा बुद्ध वह महापुरूष थे जिन्होंने न केवल भारत अपितु विश्व को शांति, सदभाव, भाईचारा और अहिंसा का संदेश देकर विश्व का कल्याण किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि धरोहर शहर नाहन के सौंदर्यकरण के निरंतर प्रयास जारी हैं। नाहन में रानी झांसी, महाराणा प्रताप, डा. भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद जी जैसे देश भक्त और महापुरूषों की प्रतिमाएं प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस कड़ी में अब नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाई जा रही है।
डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण किया गया है, धरोहर स्थलों का सुंन्दर बोर्ड बनाकर जन समर्पित किया गया है। शहर में उपलब्ध स्थलांें के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे है जिसमें माल रोड़ स्थित सुंदर पार्क, गोविंद गढ़ मोहल्ला में बच्चों का पार्क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप पार्क, लखदाता पीर के समीप पार्क और नाहन के समीप नैचर पार्क का बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

News Archives

Latest News