नाहन में बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप-देश निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन(अब्दुल)

12 मार्च। जिला मुख्यालय नाहन में आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दरअसल देश भर में युवाओं को राष्ट्रीय युवा नीति के बारे जागरूक करने के उद्देश्य से युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को शिक्षा, स्वास्थय सहित अनेक बिंदुओं बारे जागरूक किया जा सके। इसी कड़ी में आज नाहन में भी इस कार्यक्रम बक आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के स्रोत्र व्यक्तियों ने युवाओं को अनेक विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने युवाओं को आत्मनिर्भरता के साथ देश निर्माण में अहम भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है, जिसमें 65% आबादी युवाओं की है। युवा राष्ट्र निर्माण व नीति निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी युवा आगे आएं। सुरेश कश्यप ने कहा कि आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है, जिसमें युवा भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार और आत्म निर्भरता से जोड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम एवं योजनाओं को शुरू किया है। आज जहां आर्थिक रूप से देश सुदृढ़ हुआ है, तो उसी प्रकार सामरिक दृष्टि से भी मजबूत हुए है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में ग्लोबल लीडर की तरह अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया उनकी तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का वैश्विक स्तर पर भी मान बढ़ा है और खासतौर पर रूस व यूक्रेन युद्ध में भारत ने जो अपनी भूमिका निभाई है, उससे न केवल हमारे देश बल्कि बांग्लादेश व पाकिस्तान के बच्चे भी सकुशल अपने देश को लोटे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी है तो मुमकिन है। सुरेश कश्यप, प्रदेश बीजेपी अध्यक्षबता दें कि इस युवा संसद में युवाओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न उत्पादों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अवलोकन किया।

News Archives