नाहन में बोलें भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष व स्थानीय विधायक राजीव बिंदल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन
27 सितंबर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल कांग्रेस पर हमलावर नजर आए । बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नेतृत्व है और ना ही कोई दिशा । ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर से गायब हुई है और अब आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल से गायब होने की बारी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा निश्चित तौर पर मिशन रिपीट करेगी।

डॉ राजीव बिंदल नाहन में भाजपा मंडल नाहन के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खोले गए कार्यालय का शुभारंभ कर रहे थे । डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश भाजपा के पीछे चट्टान की तरह मजबूती के साथ खड़ा है और मिशन रिपीट करने को लेकर आगे बढ़ रहा है।-डॉ राजीव बिंदल, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक,

News Archives

Latest News