नाले में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक

Crime Solan

DNN कंडाघाट
कंडाघाट के सतडोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लगा हुआ मिला। जांच में के बाद पुलिस ने पाया कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय अमित ठाकुर ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि सतडोल पंचायत के नालडू नाले में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि यह व्यक्ति यहां पर मजदूरी का कार्य करता था। जिस ठेकेदार के पास यह काम करता था। उसने पुलिस को जानकारी दी कि पिछले 4 दिनों से यह व्यक्ति काम पर नहीं आया था और वह पिछले करीब 5 साल से कंडाघाट क्षेत्र में ही काम करना था। पुलिस ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय युवक रणजीत के तौर पर की है। डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News