DNN चंबा
सलूणी उपमंडल के तहत एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना पिछला डियूर पंचायत के नाले में घटी। यहां से गुजर रहा एक व्यक्ति की पैर फिसलने के कारण नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्यार सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज चंबा में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पैर फिसलने के कारण प्यार सिंह गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आने से घायल हो गया। नाले के पास भेड़-बकरियां चरा रहे ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। ग्रामीणों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।















