DNN नालागढ़ (किरण चड्ढा)
जिला के नालागढ़ में एक बस व सिलेंडर से भरे वाहन में टक्कर होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में करीब 8 लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक ने बताया कि सुबह जोघों के समीप बस रामशहर से वाया जोघों होते हुए नालागढ़ की ओर जा रही थी कि तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी और बस पीछे ट्रक में टकरा गई। जानकारी के मुताबिक बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं और तकरीबन 8 के आस पास घायलों की संख्या बताई जा रही । पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसमें गलती किसकी है इसको लेकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है। बस चालक का कहना है कि ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ















