DNN नालागढ़ (आदित्य )
11 जून नालागढ़ के मंझौली स्थित झीड़ा गांव में शनिवार को अचानक झुग्गियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 15 झुग्गियां जलकर राख हो गई जबकि कई पशु व मुर्ग़ियों की भी आग की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। प्राथमिक जांच में आग का कारण झुग्गियों के उपर से गई बिजली की तारों में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर क़ाबू पाना शुरू किया। आग लगने से क़रीब 50 लाख का नुक़सान हुआ है । फायर आफ़िसर जयपाल की अगुवाई में टीम ने मौक़े पर पहुँच आग पर क़ाबू पाना शुरू किया।
फायर ऑफिसर जयपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन गाडियां मौक़े पर भेजवाया गया और आग पर क़ाबू पाया जा रहा है ।और नुक़सान का आँकलन भी किया जा रहा है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि मौक़े पर घटनास्थल का जायज़ा लेते हुए पीड़ितों को फ़ौरी राहत के लिए कदम उठाया जा रहा है।















