नालागढ़ की इस दुकान मे लगी आग जानिए क्या है पूरा मामला

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़(श्वेता भारद्वाज)

13 मई। नालागढ़ के पुराना बाजार में देर रात करीब 3 बजे मनु ज्वैलर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक व आस पास के लोग एकत्रित हुए। जिसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड नालागढ़ को दी गाई । सूचना मिलते ही फायर टीम अपनी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। विभाग द्वारा दुकान में लगी आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में दुकान मालिक मान सिंह वर्मा को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ जबकि दमकल विभाग ने 80 लाख की संपत्ति को आग की भेंट में चढ़ने से बचा लिया। मान सिंह ने बताया कि पड़ोसियों का फ़ोन आया कि आपकी दुकान में आग लगी है और वह तुरंत दुकान पर पहुँचा। जानकारी के अनुसार बीती रात 3 बजे के करीब ज्वैलरी शॉप से अचानक धुंआ निकलने लगा जब आग बेकाबू हो गई तो किसी व्यक्ति ने शोर मचाकर दुकान मालिक को सूचना दी। आग लगते ही दमकल विभाग नालागढ़ को सूचना मिली। फायर विभाग की टीम से फायर लीडिंग मैन रामपाल, फायरमैन रफीक, जमालुदीन, राधेश्याम, चालक अमर चंद व प्यारा ने मौके पर पहुंच बाजार को जलने से बचाया। फायर विभाग के अधिकारी जयपाल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे बाजार में ज्वैलरी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाते गुए भारी नुकसान से बचाया गया। बाजार में अवैध पार्किंग से समय पर नही पहुंची गाड़ियां शहर के बाजार में दिन व रात अवैध पार्किंग की समस्या रहती है। इस अवैध पार्किंग के कारण आपातकाल की स्थिति से निपटना भी फायर विभाग के लिए चुनौती बन चुका है। बीते रात जब बाजार में आगकी घटना घटित हुई तो बाजार में दोनों ओर अवैध पार्किंग के कारण गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में देरी हुई क्योकिं बाजारों में रेहड़ी-फड़ी और वाहनों की कतारे रहती है।

News Archives

Latest News