नालागढ़ में 10 मार्च को संस्कृतज्ञों की संगोष्ठी

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
9 मार्च उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में 10 मार्च को बाद दोपहर 3:00 बजे उपमंडल के संस्कृतज्ञों के लिए एक बैठक निर्धारित की गई है। संस्कृत भाषा के संवर्धन व प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रखी गई बैठक में संस्कृत भाषा में गहन जानकारी रखने वाले कई विद्वान भाग लेंगे। यह जानकारी एसडीम नालागढ़ द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया की बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के उत्थान तथा आम जनमानस को संस्कृत भाषा की ओर आकर्षित करना है। इस बैठक में हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला के सदस्य नारायण दत्त उपाध्याय व संतोष कुमार विभाग संयोजक संस्कृत भारती नालागढ़ के अतिरिक्त संस्कृत भाषा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

News Archives

Latest News