नालागढ़ में मिला सोलन के व्यक्ति का शव

Himachal News

DNN नालागढ़ (चड्ढा)
नालागढ़ के ढेरोंवाल बैरियर के समीप गांव बेरसन में एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी चंबाघाट जिला सोलन के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पेशे से चालक था जोकि 13 मार्च से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत 16 मार्च को नालागढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शुक्रवार सुबह ढेरोंवाल के समीप गांव बेरसन में एक तालाब में उसका शव तैरता हुआ मिला, जिसे गांव के कुछ लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस बद्दी के एसपी एनके शर्मा ने बताया कि नालागढ़ में गुमशुदा युवक का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News