नालागढ़ में भाजपा को भी लगा झटका भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाद्यक्ष ने थामा आम आदमी का दामन

Himachal News Nalagarh Others

DNN नलागढ़(श्वेता भारद्वाज)

22 अप्रैल। पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने के बाद हिमाचल में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। नालागढ़ में भी रोजाना लोग कांग्रेस और बीजेपी की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। नालागढ़ में बीजेपी को आज को एक बड़ा झटका लगा है जब बीजेपी महिला मोर्चा की उपाद्यक्ष मधु भाटिया ने अपने पति विपन कुमार के साथ विस्तारक कमेटी के सदस्य धरमपाल चौहान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मधु भाटिया ने कहा की नालागढ़ बीजेपी में कार्यकर्ताओ की अनदेखी हो रही है और नालागढ़ बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से मैंने बीजेपी छोड़ कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। धरमपाल चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की देहली मॉडल को देखते हुए व केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों को देखते हुए रोजाना नालागढ़ क्षेत्र में लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है। उन्होंने बताया की बीजेपी महिला मोर्चा की उपाद्यक्ष मधु भाटिया और विपन कुमार ने बीजेपी छोड़ कर आम आदमी का दामन थाम लिया है।

News Archives

Latest News