DNN नालागढ़
नालागढ़ अस्पताल में ग्रीन प्लाय एवम नालागढ़ प्रेस क्लब के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस के उपल्यक्ष में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति नुकड़ नाटक के द्वारा जागरूक किया गया। गेलनमार्क फार्मास्यूटिकल के सुरेंद्र कपूर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आज नालागढ़ अस्पताल में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज महिला सशक्तिकरण के लिए आज देश में जो भी कार्य किए जा रहे है उनका सम्मान करने के लिए यह कार्यकर्म आयोजित किया गया है। 8 मार्च को हर साल यह महिला दिवस मनाया जाता है और आज के समय में भारत देश की महिलाओं की बात की जाए तो भारतीय महिला किसी भी कार्य में पीछे नहीं है चाहे वह राजनीति हो, डिफेंस, पत्रकारिता, डॉक्टर एवम अंतरिक्ष पर जाने की बात हो महिला तरक्की कर रही है और बहुत ऊंचाइयों तक पहुंची है।
DNN नालागढ़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आबकारी एवं कराधान इंस्पेक्टर नालागढ़ निर्मला देवी ने शिरकत की। जिनका लॉर्ड महावीर ग्रुप की पूरी टीम ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में नालागढ़ के BDO ओमपाल डोगरा , नालागढ़ ब्लॉक के एस डी ओ एन डी शर्मा, नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा, रणजीत राव एक्सटेंशन ऑफिसर उद्योग विभाग, विनीत मेंबर सेक्रेट्री उद्योग विभाग, पुनीत कौशल प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ ब्लॉक के प्रधान, BDC चेयरमैन बलविंदर कौर , भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर , शशि कौशल, शकुंतला पटियाल , अंजू जैन , पंकज वशिष्ठ, राजेंद्र कौर, इंदु ठाकुर वैद्य , निशा रिखी भी मौजूद रखी। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित की लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं और डी डी यू जी के वाई संस्थान के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भांगड़ा, नाटी, लघु नाटिका, एकल गायन सोलो डांस करके सबका मन मोह लिया।