नालागढ़ में त्रिहान अस्पताल का विधिवत शुभारंभ

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़
21 फरवरी नालागढ़ में अब लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अब प्रजनन के लिए आम लोगों को पंचकूला-चंडीगढ़ मंहगे अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। नालागढ़ में आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान के मकसद से स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. विरेंद्र त्रिहान ने अस्पताल का शुभारंभ किया। त्रिहान अस्पताल का शुभारंभ डा. विरेंद्र त्रिहान ने रीबन काटकर किया। डा. विरेंद्र त्रिहान सीएचसी नालागढ़ में साढ़े पंाच वर्ष बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डा. विरेंद्र त्रिहान अब तक 5 हजार सफल आप्रेशन कर चुके हैं।डा. विरेंद्र त्रिहान ने बताया कि बीबीएन में महिलाओं के प्रजनन के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। पैसे ऐंठने के चक्कर में महिलाओं व नवजात बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने से भी गुरेज नहीं किया जाता। बीबीएन में आम लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से अस्पताल का शुभारंभ किया गया है। अस्पताल में प्रजनन से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों का उपचार की सुविधा भी बीबीएन के लोगों को त्रिहान अस्पताल में मिलेगी।
शुभारंभ अवसर पर डा. त्रिहान के साथ किशोरी चंद, रत्न चंद, विनायक, पार्षद अंजली, शालिनी, कमला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News