नालागढ़ में किसानों की मेहनत लाई रंग, धान की बिक्री ना होने के चलते पिछले लंबे समय से परेशान थे नालागढ़ के किसान

Himachal News Nalagarh Others

DNN नलागढ़

15 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में किसानों की धान की फसल की खरीद को लेकर प्रशासन और किसानों में पिछले कई दिनों से हो रही तकरार अब समाप्त हो गई है। आज सुबह से ही प्रशासन द्वारा नालागढ़ अनाज मंडी में रजिस्टर्ड हुए किसानों से धान लेनी शुरू कर दी है। आज लगभग 25 रजिस्टर्ड किसानों की धान नालागढ़ अनाज मंडी में खरीदी जा रही है वहीं प्रशासन द्वारा आज से धान की खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसानों ने नालागढ़ प्रशासन द्वारा  फसल की खरीद शुरू करने पर  आभार व्यक्त किया है। किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि आगे भी इसी प्रकार धान की खरीद सुचारू रूप से चलती रहे जिससे किसानों को उनकी मेहनत का फल मिल सके और उनकी फसल खराब ना हो और समय पर मंडियों में पहुंच सके और उनको उसका उचित मूल्य मिल सके। वहीं नालागढ़ प्रशासन ने भी किसानों को आश्वासन दिया है कि जो-जो किसान ऑनलाइन रजिस्टर्ड होते जाएंगे उनकी फसल नालागढ़ अनाज मंडी में खरीदी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्टर होने के बाद किसानों को  फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

News Archives

Latest News