नालागढ़ के नंगल में रात टला यह बड़ा हादसा

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़(अदित्या चड्ढा)
13 मई। नालागढ़ स्तिथ नंगल में रात को  एक पेट्रोल पंप के साथ लगते खेत में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक खेतों में तुड़ी के ढेर लगे हुए थे जिसमे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत सभी कर्मचारी खेत की तरफ
भागे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे परंतु कामयाबी न मिलने के कारण उन्होंने तुरंत  दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मुशाकत के बाद आग पर काबू पाया। पेट्रोल पंप के मैनेजर के अनुसार आग पेट्रोल पंप से 20 मीटर की दूरी पर पहुंच गई थी अगर 15 मिनट की देरी होती तो आग पेट्रोल पंप पर पहुंच जाती जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था,और इसी आस पास के गांव के घरों को भी काफी नुकसान हो सकता था। वहीं पर दमकल विभाग के फायर ऑफिसर  ने बताया कि  सूचना मिलते ही वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी टीम की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया उन्होंने कहां की आग के कारण पेट्रोल पंप को खतरा हो गया था अगर आग पर काबू न पाया जाता  तो पेट्रोल पंप में आग लग सकती थी और लाखो की संपति के अलावा जानी नुकसान भी हो सकता था, उन्होंने बताया की लाखो की संपति को नुकसान होने से बचा लिया गया है और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

News Archives

Latest News