नालागढ़ के अब यह क्षेत्र कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर, कफ्र्यू प्रतिबंध हटा

Others Solan

DNN सोलन

जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिला के नालागढ़ उपमण्डल की बद्दी तहसील के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित मैसर्ज ब्रुकलिन हिमालयन अस्पताल, स्टील बर्ड कम्पनी तथा हिल व्यू सोसाईटी एवं नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर स्थित तबलीगी मरकज़ क्षेत्र अब संरोधन क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) नहीं रहे हैं। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए हैं।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा प्रेषित रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इन क्षेत्रों में गत तीन सप्ताह से अधिक समय में कोराना वायरस संक्रमण का कोई मामला नहीं पाया गया है।
इन आदेशों के अनुसार 25 अप्रैल, 2020 को इन क्षेत्रों में लगाए गए प्रतिबन्ध हटा दिए गए हैं। अब इन क्षेत्रों में भी 03 मई, 2020 को जारी आदेशों के अनुसार कफ्र्यू प्रतिबन्ध एवं छूट इत्यादि लागू हांेगी।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

News Archives

Latest News