नारग में होगा त्रिदेव सम्मेलन, तैयारियों में जुटी BJP

Politics Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)

भाजपा पच्छाद मण्डल का त्रिदेव सम्मान समारोह आगमी 10 अगस्त को नारग में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा , शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक व प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक सुरेश शर्मा,व सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से पधारेंगे। ये बात प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने सराहां में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं उन्होंने बताया कि इस त्रिदेव सम्मान समारोह में बूथ पालको,बूथ अध्यक्षों व सभी वी एल ए को समानित किया जाएगा और आने वाले उप चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। भण्डारी ने बताया कि इस समारोह में त्रिदेवों के अलावा पार्टी के सभी चुने हुए पंचायत प्रधान व उप प्रधान, बीडीसी सदस्य,सभी मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री,सभी प्रकोष्ठों के संयोजक,नगर पंचायत के पार्षद,तथा पच्छाद मण्डल के सभी पदाधिकारी , मण्ड़ल से जिला व प्रदेश में पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर पार्टी  विस्तारक पच्छाद विस् क्षेत्र महिंदर कारटा, मण्डल महामंत्री अनूप शर्मा,पंचायत प्रधान नरेंद्र गोसाई,अशोक कुमार,तथा चमन कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *