नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप

Crime Solan
DNN सोलन
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जबरदस्त अभियान जारी रखते हुए एक ट्रक चालक को 44 चिट्टे व 912 ग्राम चुरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सोलन जिला में पकड़ी गई चिट्टे की अब तक की यह सबसे बड़ी खेप है। शिमला नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नाके के दौरान सनवारा में ट्रक चालक से यह नशे की सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ब्यूरो की टीम ने एक सूचना के आधार पर ट्रक को रोकर कर उसकी तलाशी ली, तो चालक पवन कुमार के पास से करीब 44 ग्राम हैरोईन व 912 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। मामले की पुष्टि एस.पी. मधुसूदन शर्मा ने की है।

News Archives

Latest News