DNN शिमला
15 अक्टूबर। शिमला जिला में एक नाबालिक लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला मोहित चावला ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि एक नाबालिक लड़की 2 दिन से अपने घर से गायब थी। इस दौरान जब वह अपने घर लौटी तो लड़की ने आपबीती सुनाई और जानकारी दी कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में पहुंची और इसके बाद पुलिस ने तुरंत 2 टीमों का गठन करके आरोपी युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।















