DNN सोलन
सोलन में शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में मंच से उनका स्वागत हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी नाटी रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष वे अपना छोटा सा कार्यक्रम पेश भी करेंगे। शुक्रवार को सोलन में राहुल की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। इस दौरान मौसम खराब रहने के कारण उनकी रैली में खलल पड़ सकता है। पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रोज बारिश हो रही है, यदि ऐसे में शुक्रवार को बारिश होती है, तो उससे रैली पर असर पड़ सकता है। वहीं रैली स्थल का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर भी सोलन पहुंचे। गौर रहे कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शहर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।















