नागरिक आपूर्ति निगम के आठ थोक भंडारों में मजदूरी कार्य के लिए मांगी निविदाएं

Chamba Others
DNN चंबा
नागरिक आपूर्ति निगम के चंबा जिला में स्थित 8 थोक भंडारों में मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं मांगी गई हैं। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अरविंद शर्मा ने बताया कि निगम के थोक भंडार तरेला, सुन्डला, सलूणी,बनीखेत, सिहुंता, भरमौर, खड़ामुख और होली में हैं। इन गोदामों में वर्ष 2020- 21 के लिए मजदूरी कार्य करने के लिए मोहरबंद निविदाएं 28 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से लेकर 1 बजे तक जिला नियंत्रक के कार्यालय में दी जा सकती हैं। निविदाएं इसी दिन दोपहर 3:30 बजे खोली जाएंगी।
विस्तृत जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News