DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के जाने-माने पत्रकार अजय भास्कर का निधन हो गया है। आईजीएमसी शिमला में उनका निधन हुआ। वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सोलन जिला पत्रकार संघ ने गहरा शोक जताया है। अजय भास्कर का सोलन जिला की पत्रकारिता में बड़ा योगदान रहा है। वे पंजाब केसरी, दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्र में बतौर संवाददाता कार्य कर चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार शिमला में मंगलवार को किया जाएगा।











