नहीं दी शराब, तो शौचालय में बंद कर दिया कर्मचारी, अब हुई FIR

Crime Solan

DNN सुबाथूू

सेल्जमैन ने ठेका बंद करने के बाद जब युवकों को शराब देने से मना किया, तो उन्होंने तोडफ़ोड़ कर डाली और उसे शौचालय में ताला लगाकर बंद करके चले गए। बाद में इस कर्मचारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने अब आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला गंभरपुर स्थित शराब के ठेके का है। इसमें तैनात कर्मचारी लोकेश कोशिश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रात के समय इसने ठेका बंद कर दिया। इसके बाद यहां पर शराब लेने के लिए 3 युवक आए, जो दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर इसने इन्हें शराब देने से मना कर दिया। तो इन्होंने दरवाजे पर लातें मारना शुरू कर दी और दरवाजे के उपर वेंटीलेटर की जाली उखाड़ दी तथा जान से मारने की धमकियां देने लगे। यह डर के मारे शौचालय में चला गया। इसी दौरान युवक यशवंत, तुला राम व दिनेश ने इसके कमरे का ताला शौचालय के दरबाजे का कुंडा बंद कर के उसमें लगा दिया और इसे बंद करके वहां से चले गए। बाद में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News