DNN सोलन ब्यूरो
06 अक्तूबर। जिला सोलन में मंगलवार को भी कोरोना वायरस की चेन नहीं टूटी है। मंगलवार को जिला में 17 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमे अधिकतर मामलें सोलन के है और अधिकतर मरीज डारेक्ट कॉन्टेक्ट से संक्रमित हुए है।
मंगलवार को जिला में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली, ट्रुनेट व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 337 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 306 सैम्पल नेगेटिव, 17 पॉजिटिव व 12 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को 08 पुरुष व 09 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है।
मंगलवार को 337 सैम्पलों में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 173 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे 09 सैम्पल पॉजिटिव व 151 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 12 सैम्पल अंडर प्रोसेस व 01 सैम्पल इनकनक्लूसिव निकला है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 04 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 01 सैम्पल फॉलोअप व 03 सैम्पल नए है। इनमे फॉलोअप के लिए भेजा गया सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकला है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से भी 160 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 07 सैम्पल कोरोना संक्रमित निकलें है, जबकि 153 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इन 17 कोरोना पॉजिटिव मामलों में सोलन से 11, बद्दी से 01, एमएमयू से 02 व अर्की 03 है। इनमे 15 डारेक्ट कॉन्टेक्ट व 02 आईएलआई कैटेगिरी के मामलें है।















