नशे का सेवन कर अपने भविष्य को बर्बाद कर रही है युवा पीढ़ी – डॉ. डेजी ठाकुर

Politics Solan

DNN सोलन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा हमें अपने जीवन में किसी न किसी खेल से अवश्य जुडऩा चाहिए। डॉ. डेजी ठाकुर आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बचपन अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाडिय़ों एवं अन्य को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा नशा उन्मूलन में रचनात्मक सहयोग दें ताकि स्वस्थ समाज की नींव सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन कर अपने भविष्य को बर्बाद कर रही है जो कि चिंतन व चिंता का विषय है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा युवाओं को विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा ताकि युवा अपनी शक्ति का प्रयोग सकारात्मक कार्यों में कर सकें।

उन्होंने फुटबाल संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी सौहार्द, सद्भाव तथा पारस्परिक सहयोग की भावना सुदृढ़ होने से राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बल मिलता है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान शिमला फुटबाल संघ की टीम विजेता तथा ऊना फुटबाल संघ की टीम उपविजेता रही। शिमला फुटबाल संघ के अक्षित को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा सोलन जिला फुटबाल संघ के हर्षित को बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार से नवाज़ा गया। मार्च पास्ट में सोलन जिला फुटबाल संघ को पुरस्कृत किया गया।

 

 

News Archives

Latest News