DNN कांगड़ा
नशेड़ी बेटे से तंग आकर एक पिता ने ही उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत थुरल के गांव घुड में सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक ने देर रात बेटे ने अपने पिता से झगड़ा किया तथा दराट से भी हमला किया , जिसके चलते उसके पिता कमलजीत ने गुस्से में आकर अपनी बंदूक उठाई और उस पर 2 गोलियां दाग दीं, जिस पर एक गोली उसके सिर पर तो दूसरी बाजू पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलजीत दिल्ली पुलिस से कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुआ था ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना लम्बागांव के एस.एच.ओ. आशीष पठानिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लाश व बंदूक को अपने अधिकार में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमलजीत के अनुसार उसका बेटा शराब के नशे में धुत्त रहता था तथा लड़ाई-झगड़ा किया करता था और काम कुछ नहीं करता था। इस कलह-क्लेश के चलते उसकी पत्नी भी घर छोड़ कर चली गई थी। मृतक का एक डेढ़ साल का बेटा है।

















