नशीले कैप्सूल सहित 2 गिरफ्तार

Crime Himachal News

DNN नगरोटा बगवां
नगरोटा बगवां पुलिस ने नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद की है। मामले में एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर रीतू देवी के घर से नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद की। जांच में पुलिस ने पाया कि यह कैप्सूल महिला के घर पर कमल जीत ने कैरी बैग में डाल कर रखे थे। पुलिस ने 4176 नशीले कैप्सूलों को बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर के उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कांगड़ा पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

 

News Archives

Latest News