नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला की धर्मपुर पुलिस ने बिना अनुमति के चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रिहूं सेरी में एक व्यक्ति बिना अनुमति के नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है और इसके पास केंद्र चलाने को लेकर कोई दस्तावेज नहीं है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर सोलन को दूरभाष पर संपर्क करके उन्हें बुलाया। साथ ही स्थानीय पंचायत प्रधान व वार्ड मेंबर को साथ लेकर इस नशा मुक्ति केंद्र में छापा मारा।
पुलिस ने पाया कि यहां के किराए के भवन में नशा मुक्ति केंद्र चल रहा था और इस संबंध में मौके पर पुलिस को जतिन नाम का व्यक्ति मिला जिसने स्वयं को इस केंद्र का डायरेक्टर बताया। पुलिस ने मौके पर किसी व्यक्ति से नशा मुक्ति केंद्र चलाने को लेकर लाइसेंस या किसी दस्तावेज की मांग की, लेकिन मौके पर यह व्यक्ति किसी प्रकार की अनुमति पुलिस टीम को नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र की तलाशी ली और वहां से करीब 28 दवाएं सहित अन्य कुछ सामान बरामद हुआ। इसे ड्रग विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह नशा मुक्ति केंद्र बिना किसी अनुमति के चल रहा था जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News