नशा तस्करों के खिलाफ सोलन पुलिस का अभियान 5 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन, 8 जुलाई :

सोलन पुलिस ने नशा तस्करों व इसका सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए अलग अलग मामलों में चरस, चुरापोस्त बरामद किया है। इसके अलावा अवैध शराब भी बरामद की गई है। पुलिस चौकी सपरुन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान सुबाथु की तरफ से दलीप सिंह निवासी पच्छाद की गाड़ी की तलाशी लेने पर 200 ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने गश्त के दौरान कालाघाट में जोगिन्द्र कश्यप निवासी शिमला के कब्जा से 402 ग्राम चरस बरामद की है।

 

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि एक अन्य मामले में राज्य़ गुप्तचर विभाग शिमला की टीम ने एक सूचना के आधार पर देहूंघाट में पार्क किए गए एक ट्रक से 7 किलो 982 ग्राम चूरापोस्त भुक्की बरामद की है। टीम ने सूचना के आधार पर देहूंघाट में ट्रक उपरोक्त में शक्ति सिंह निवासी सपरून, जिला सोलन, मनीष निवासी सपरून, जिला सोलन तथा बेली राम निवासी निवासी पुराना बस स्टैंड सोलन बैठे हुए पाए तथा जिनके पास से कुल 7 किलो 982 ग्राम चूरापोस्त भुक्की बरामद हुई ।

 

उक्त सभी मामलों में पुलिस ने अलग अलग मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News