नवोदय विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन आमंत्रित

Kangra Solan

DNN धर्मशाला(कांगड़ा) ब्यूरो

14 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि यह आवेदन ग्यारहवीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री के तहत आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट  www.navodaya.gov.in,  www.nvsadmissiononlineclasseleven.in  देखी जा सकती हैं।

News Archives

Latest News