DNN शिमला
कांग्रेस नेता नरेश चौहान (Naresh Chauhan) मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर बनाए गए है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंन्त्री सुखविंद्र सिंह के करीबी नरेश चौहान उपाध्यक्ष के साथ साथ मीडिया विभाग का दायित्व देखते रहे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रधान सलाहकार(मीडिया) का एक पद सृजित करने के साथ ही नरेश चौहान की इस पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।















