नरेन्द्र कौशल बनें हिमाचल प्रदेश सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ के महासचिव

Others Solan
DNN सोलन
6 दिसंबर। सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह (राज़ ठाकुर) की अध्यक्षता में हुई जिसमें सोलन जिला से सम्बन्ध रखने वाले नरेंद्र कौशल को सर्वसम्मति से सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष राज़ ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र कौशल एक ईमानदार और जुझारू व्यक्ति है और उनके काम के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। और वहीं अपनी नियुक्ति से खुश होकर नरेन्द्र कौशल ने ईमानदारी और लगन से काम करने का आश्वासन दिया।

News Archives

Latest News