DNN कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिला में पार्वती नदी में छलांग लगाकर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। यह छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी पुलिस को पुल के ऊपर छात्रा का बैग व एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की नदी में तलाश शुरू कर दी गई थी।
तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर ब्यास नदी में शव देखा गया। जिसके बाद पत्थर के बीच फंसे शव को निकालने के लिए राफ्टिंग बुलाई गई और शव को बाहर निकला गया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि छात्रा का शव बरामद किया है वह चंबा जिला के पांगी क्षेत्र की रहने वाली थी और अपने दादा-दादी के साथ मौहल क्षेत्र में रहती थी। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।















