DNN बद्दी (आदित्य चड्डा)
नगर परिषद बद्दी के 09 वार्डों के लिए आज कुल 70.04 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि मतदान कोविड-19 प्रोटोकाॅल के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न करवाया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के लिए आज हुए मतदान में सभी आयु वर्गों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
केसी चमन ने कहा कि नगर परिषद बद्दी के सभी 09 वार्डों में कुल 15118 मतदाता हैं। इनमें से कुल 10588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगर परिषद बद्दी के लिए आज हुए मतदान में 6439 पुरूषों तथा 4148 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
केसी चमन ने कहा कि नगर परिषद बद्दी के वार्ड नम्बर 01 में कुल 643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 363 पुरूषों तथा 280 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 78.70 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 02 में कुल 907 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 493 पुरूषों तथा 414 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 77.32 प्रतिशत रहा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के वार्ड नम्बर 03 में कुल 869 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 494 पुरूषों तथा 375 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 80.39 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 04 में कुल 577 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 398 पुरूषों तथा 179 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 53.53 प्रतिशत रहा।
केसी चमन ने कहा कि नगर परिषद बद्दी के वार्ड नम्बर 05 में कुल 964 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 616 पुरूषों तथा 348 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 74.84 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 06 के मतदान केन्द्र 1 में 703 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 430 पुरूष तथा 273 महिलाओं ने मतदान किया। इस मतदान केन्द्र में मतदान का कुल प्रतिशत 75.59 प्रतिशत रहा। इसी वार्ड में मतदान केन्द्र 02 में कुल 693 मत पड़े। यहां 468 पुरूषों तथा 225 महिलाओं ने मतदान किया। इस मतदान केन्द्र में मतदान का कुल प्रतिशत 71.96 प्रतिशत रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 07 के मतदान केन्द्र 01 में 341 पुरूषों तथा 138 महिलाओं के साथ कुल 479 व्यक्तियों ने मतदान किया। यहां मत प्रतिशत 55.83 प्रतिशत रहा। इसी वार्ड के मतदान केन्द्र 02 में कुल 452 मत पड़े। यहां 336 पुरूषों तथा 116 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान का कुल प्रतिशत 59.71 प्रतिशत रहा।
केसी चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर 08 के मतदान केन्द्र 01 में मतदान प्रतिशत 82.02 प्रतिशत रहा। यहां कुल 940 मत पड़े। यहां 591 पुरूषों तथा 349 महिलाओं ने मतदान किया। इसी वार्ड के मतदान केन्द्र 02 में कुल 777 मत पड़े। यहां 465 पुरूषों तथा 312 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 71.88 प्रतिशत रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 09 के मतदान केन्द्र 01 में 983 मत पड़े। यहां 549 पुरूषों तथा 434 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 65.53 प्रतिशत रहा। इसी वार्ड के मतदान केन्द्र 02 में कुल 811 मत पड़े। यहां 461 पुरूषों तथा 350 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 65.93 प्रतिशत रहा। इसी वार्ड के मतदान केन्द्र 03 में कुल 790 मत पड़े। यहां 434 पुरूषांे, 355 महिलाओं तथा 01 अन्य ने मतदान किया। मतदान का कुल प्रतिशत 64.97 प्रतिशत रहा।















