DNN बिलासपुर
21 दिसम्बर। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) नगर परिषद चुनाव रामेश्वर दास ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के 11 वार्डों के सामान्य चुनावों के सफल संचालन के लिए पोलिंग स्टेशन अधिसूचित किए गए है। उन्होंने बताया कि नम्बर 1 निहाल वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) बिलासपुर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नम्बर 2 स्टेडियम वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर, नम्बर 3 रोडा वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोडा बिलासपुर नम्बर 4 गुरूद्वारा वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन एम.सी. रैस्ट हाॅउस बिलासपुर, नम्बर 5 मेन मार्किंट वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन किसान भवन बिलासपुर, नम्बर 6 कोसरियां वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन ड्रिग्री काॅलेज बिलासपुर, नम्बर 7 चंगर वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय मिडल स्कूल चंगर, नम्बर 8 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय मिडल स्कूल डियारा, नम्बर 9 टाॅउन हाॅल वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन एम.सी. आॅफिस बिलासपुर, नम्बर 10 धोलरा वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन एम.सी. जंज घर डियारा और नम्बर 11 लखनपुर वार्ड के लिए पोलिंग स्टेशन राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।















