DNN बद्दी
शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद बददी मेें चार पार्षदों का मनोनयन कर दियाहै। चारों पार्षद बददी में भाजपा से लंबे समय से जुडे हुए हैं और इसी का प्रतिफल उनको दिया गया है। प्रदेश सरकार ने जिन कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया है उनमें शहरी भाजपा अध्यक्ष तरसेम चौधरी, निवेश प्रकोष्ठ संयोजक लोकेश दत्ता, भाजपा नेता महेंद्र सिंह लबाणा व हरनेक सिंह ठाकुर शामिल है। शहरी विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा की गई अधिसूचना आज ही दून भाजपा कार्यालय में पहुंची तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। वर्तमान में 9 सदस्सीय नगर परिषद में कांग्रेस के 5 व भाजपा के 4 पार्षद है। अब नए मनोनीत हुए चार पार्षदों को मिलाकर भाजपा का सं या बल 8 पहुंच गया है जो कि कांग्रेस केलिए खतरे की घंटी साबित होगा। भाजपा अब नप में पहले के मुकाबले ज्यादा सशक्तहोकर विपक्ष की भूमिका निभाएगी। शहरी भाजपाअध्यक्ष व नव मनोनीतपार्षद तरसेमचौधरी ने कहाकि हम नगर परिषद में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईटों को सुधारेंगे वहीं भेदभाव से जो भाजपा कार्यकर्ता विकास के आधार पर प्रताडित हुए हैं उन वार्डों व गलियों की सुध पहले ली जाएगी।
