DNN सोलन
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से प्राप्त निर्देशों एवं जनहित के अनुरूप आदेश जारी कर सोलन जिला के नगर परिषद परवाणु तथा कसौली तहसील की ग्राम पंचायत जंगेशु एवं टकसाल को सील्ड क्षेत्र की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इन क्षेत्रों में अब प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा सोलन जिला के नगर परिषद परवाणु तथा कसौली तहसील की ग्राम पंचायत जंगेशु एवं टकसाल को पूर्ण रूप से सील करने के 10 अप्रैल, 2020 को जारी अपने आदेशों को तुरन्त प्रभाव से वापिस ले लिया गया है।
.















