नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाडी की मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध

Chamba Others

DNN चंबा ब्यूरो

9 अक्टूबर। उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी चंबा विवेक भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम 2015 के  प्रावधान के अनुसार नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाडी के तहत मतदाता सूचियों को तैयार किया गया है । मतदाता सूची का प्रारूप निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय , संबंधित नगर परिषद, नगर पंचायत और तहसीलदार कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं ।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में   नाम शामिल करने   या किसी प्रविष्टि बारे  आपत्ति  से संबंधित मामलों को 14 अक्टूबर 2020 तक संबंधित उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में फार्म 4, 5 और 6 पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्वयं या  अपने एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है।

News Archives

Latest News