नगर पंचायत के परिसीममन के आदेश जारी: DC

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

06 अक्तूबर। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुये बताया कि राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत शाहपुर के वार्डों के आरक्षण और परिसीमन के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियम, 2015 के नियम 6 (1) के तहत इस सम्बन्ध में एक नोटिस 5 अक्तूबर, 2020 को जारी किया गया था, ताकि नगर पंचायत के वार्डों के परिसीमन के बारे में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जा सकें। इस सम्बन्ध में आपत्तियों व सुझावों को प्रस्तुत करने के लिए दस दिन का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में कोई भी  आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए
उन्होंने बताया कि परिसीमन आदेश के उपरांत सिहोलपुर-एक वार्ड के उत्तर में डी.आर.शर्मा के घर से 39 मील चौक तक, दक्षिण में 39 मील चौक से प्रदीप कुमार के घर तक, पूर्व में कर्म चंद चन्देल के घर से थीम्बू राम चौकीदार के घर तक, पश्चिम में गंदहरप नूलहा से राकेश भारती के घर तक, हारा-2 वार्ड के उत्तर में देसराज चौधरी के घर से नेत्र सिंह के घर तक, दक्षिण में चांदी दत्त के घर से हारा पब्लिक स्कूल तक, पूर्व में साहिल रेस्टोरेंट से औंकार शर्मा के घर तक, पश्चिम में प्रेम चंद के घर से अश्विनी के घर तक, झुल्लर-3 वार्ड के पूर्व में राम दत्ता के घर से अश्विनी कुमार के घर तक, पश्चिम में विक्रम के घर से गैस एजैंसी स्टोर तक, उत्तर में सतीश कुमार के घर से रजनी के घर तक, दक्षिण में रजनी के घर से झुल्लर मंदिर तक, शाहपुर वार्ड-4 के उत्तर में मेघ नाथ शर्मा के घर से पुष्पा देवी के घर तक, दक्षिण में सर्वजीत शॉप से किशोरी लाल के घर तक, पूर्व में रेहलू नाला से राकेश महाजन की मशीन तक, पश्चिम में शनिदेव मंदिर से देस राज के घर तक, चंदरूहं-5 वार्ड के पूर्व में प्रेमलता के घर से अश्विनी के घर तक, पश्चिम में बंदला नाला से अजय कुमार के घर तक, उत्तर में वीरेंद्र के घर से निरंजन के घर तक, दक्षिण में निरंजन शर्मा के घर से वीरेंद्र वर्मा के घर तक, गोरदा-6 वार्ड के उत्तर में सरण दास के घर से एनएच पठानकोट-मण्डी तक, दक्षिण में एनएच पठानकोट-मण्डी, पूर्व में एनएच कॉलोनी से रेहलू चौक तक, पश्चिम में सुशांक के घर से पी.एस.शाहपुर के नजदीक तक। इसी प्रकार मजिहार-7 वार्ड के उत्तर में चमन लाल के घर से प्रीतम चंद घर तक, दक्षिण में राज कुमार के घर से किशोरी लाल और रणजीत कुमार के घर तक, पूर्व में खोली खड्ड से खप्पर नुलाह तक और पश्चिम में बीना देवी के घर से खोली खड्ड तक शामिल हैं।

News Archives

Latest News