DNN कंडाघाट
एसडीएम कंडाघाट के कार्यालय में मंगलवार को नगर पँचायत कंडाघाट के अध्यक्ष गीता व उपाध्यक्ष मनीष सूद को एसडीएम कंडाघाट डॉ विकास सूद द्वारा कर्तव्य व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ समारोह कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार की गई। इस समारोह में भाजपा के नेता समेत प्रसासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान इस अवसर पर भाजपा द्वारा मिठाई भी वितरित की गई ।
बता दे कि 16 अप्रैल को कसौली के एसडीएम डॉ संजीव धीमान द्वारा पहली बार बनी नगर पंचायत कंडाघाट के साथ वार्डो के सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। उस दौरान नगर पंचायत कंडाघाट के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की भी सर्वसमति से नियुक्ति की गई थी। अब एस डी एम कंडाघाट डॉ विकास सूद द्वारा मंगलवार को नगर पंचायत कंडाघाट के भाजपा समर्थित अध्यक्ष गीता व भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष मनीष सूद को कर्तव्य व गोपनीयता की शपत दिलाई गई।
















