नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए कुल 73 नामांकन दायर

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

24 मार्च। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 01 से 17 तक के निर्वाचन के लिए कुल 73 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 17, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 18 सहित कुल 23 स्वतन्त्र एवं 15 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन 07 स्वतन्त्र उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए। नामांकन प्रस्तुत करने के द्वितीय दिन भारतीय जनता पार्टी के 09, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 06 तथा 04 स्वतन्त्र उम्मीदवारों सहित कुल 19 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने के अन्तिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के 08, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 12, 12 स्वतन्त्र उम्मीदवारों और 15 अन्य सहित कुल 47 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
केसी चमन ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। 27 मार्च को प्रातः 10 बजे से सांय 03 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से सांय 04 बजे तक आयोजित होगा।

News Archives

Latest News