नगर निगम शिमला और 2022 भी जीतेगी भजापा : खन्ना 

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
24 नम्बर। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पीटरहॉफ में स्वागत किया गया।भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है जो कि रोटिन की बैठक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में हम इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही है उनको दूर करने का हर संभव प्रयास करगे, भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनावो के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है, हमारी सरकार ने प्रदेश में अच्छे एवं जन सेवा के कार्य किये है जिसके परिणामस्वरूप हम 2022 में भाजपा की सरकार को रिपीट करने जा रहे है।
उन्होंने कहा की कुछ इस्तीफे सोशल मीडिया पर चल रहे है पर पार्टी तो अभी किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा नही मिला है, हमारे कार्यकर्ताओं ने पद छोड़ा है पार्टी नहीं। उन्होंने कहा की पद तो समय के साथ आते जाते रहते है।उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है।

News Archives

Latest News