DNN सोलन
सोलन को नगर निगम बनाने के लिए इसमें शामिल की जा रही 8 पंचायतों में से 4 के जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने अपनी अपनी आपत्तियां जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजी दी है। शनिवार को 4 ग्राम पंचयतों के लोगों ने उनके क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने को लेकर अपना विरोध जताया और एडीसी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
सपरूप पंचायत के प्रधान मदन महेता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने का हर तरफ विरोध हो रहा है। ग्रामीणों को यदि नगर निगम में शामिल किया जाता है, तो इससे ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ पडेगा। लोगों को पशुपालने में मुश्किल हो जाएंगे। इसलिए इसका कडा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र की 4 पंचायतों के लोगों ने अपनी आपत्तियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजी है। इनमें ग्राम पंचायत सपरून, शामती, पडग व सलोगडा शामिल है।















